विषधर के काटने से छात्र की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मीरगंज,जौनपुर। क्षेत्र के अदारी गाँव मे जहरीले जन्तु के काटने से एक छात्र की मौत हो गयी। वह प्राथमिक विद्यालय अदारी में कक्षा 6 में पढ़ता था। स्वजन पहले झाड़ फूंक कराए। स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों के पास ले गए पर उसे बचाया नही जा सका।अदारी गाँव का निवासी 12 वर्षीय साकिब पुत्र मो नईम रात मे चारपाई पर सोया था। करीब तीन बजे उसके गले मे किसी जहरीले जन्तु ने काट लिया। वह इस संबंध में परिवार के लोगों को जानकारी दी। रात मे ही उसे झांड फूक के लिए फत्तूपुर ले जाया गया। आराम नही होने पर उसे मछलीशहर लाया गया। जहाँ चिकित्सको ने देखते ही उसे जौनपुर जिला अस्पताल भेंज दिया। गुरु वार की सुबह उसकी मौत हो गयी। इस मनहूस खबर की सूचना मिलने पर स्वजनों मे कोहराम मच गया हैं।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent