आत्मा व शरीर के भेद को समझे बिना परमात्मा को समझना असंभव:ऋषिदेव | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मनेछे में ब्लॉक स्तरीय सत्संग संग कार्यक्रम में जुटे सैकड़ो अनुयायी

खेतासराय,जौनपुर। पंच तत्वों पृथ्वी ,जल, अग्नि ,वायु  और आकाश से निर्मित यह मानव शरीर ई·ार द्वारा निर्मित अनूठी कृति है। इस न·ार शरीर में चेतन सत्ता विराजमान है जो इस पंच भौतिक शरीर का संचालन करती है। निष्पाप, र्निेप, अविनाशी, अजन्मा और निराकार आत्मा माया के वशीभूत होकर अपने मूल अस्तित्व को भूल बैठी है  जो प्रकृति से परे है। उक्त उदबोधन है जय गुरु देव प्रचारक संस्था मथुरा के जौनपुर के जिलाध्यक्ष ऋषिदेव श्रीवास्तव ने मनेछे में शाहगंज ब्लॉक स्तरीय सत्संग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह आत्मा ई·ार के भक्ति भाव  और भजन में लीन होकर आवागमन के बंधन से मुक्त हो जाएगी।  मनुष्य मांस,मदिरा और नशाखोरी में पूर्ण रूप से लिप्त हो गया है जो आने वाले भविष्य में उसके लिए बेहद हानिकारक है। जिलाध्यक्ष ऋषिदेव ने कहा कि हमारा तन और मन मस्तिष्क दोनों विपरीत दिशा में कार्य करते हैं जिससे तमाम विकार उत्पन्न होते हैं। उन्होंने बताया कि बिना सतगुरु  की शरण में आने से मुक्ति संभव नहीं है। इस मौके पर हरिश्चंद्र यादव, दलसिंगार, कामता प्रसाद प्रजापति, रामचेत यादव, बनवारी, जैतू राम, सुरेश बिन्द समेत अन्य लोग शामिल रहे। अंत मे शाकाहार सदाचार समति के तहसील उपाध्यक्ष राकेश शर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad





समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork
Ad


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ