जिले में विकास की नई इबारत लिखा था स्व.कमला सिंह ने:फैसल | #NayaSaveraNetwork

जिले में विकास की नई इबारत लिखा था स्व.कमला सिंह ने:फैसल | #NayaSaveraNetwork

जिला कार्यालय पर महापुरूषों को नमन करते कांग्रेसी।




नया सवेरा नेटवर्क

पूर्व सांसद के जन्म दिवस पर कांग्रेस कार्यालय पर हुआ कार्यक्रम

स्व.रामकृष्ण उपाध्याय की पुण्यतिथि भी मनाई गई

जौनपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व सांसद विकास पुरु ष स्व कमला सिंह का जन्म दिवस एवं पूर्व विधायक स्व रामकृष्ण उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ देवेश चंद्र उपाध्याय पूर्व प्राचार्य रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़ और संचालन विशाल सिंह हुकुम ने किया। दोनो महापुरु षों को माल्यार्पण के पश्चात गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसको सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा की जनपद के विकास में इन दोनो जनप्रतिनिधिओं का स्वास्थ शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में विशेष योगदान रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि विकास पुरु ष पूर्व सांसद कमला सिंह एवं पूर्व विधायक रामकृष्ण उपाध्याय के द्वारा जिले में विकास की एक नई इबारत लिखी गई। नवोदय विद्यालय, सिधवन औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना कताई मिल स्टेडियम इत्यादि कई महत्वूर्ण योजनाए इनके द्वारा जिले में लाई गई। आज हम कांग्रेस जनो को इनके पदचिन्हो पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। अंत में सभी कांग्रेस जनो ने  पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। डॉ राकेश उपाध्याय ने सभा में आए समस्त अतिथिओ को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर दया सागर राय, इंद्रसेन श्रीवास्तव, देवराज पाण्डेय, सुरेंद्र वीर विक्रम सिंह, गौरव सिंह सनी, सुरेंद्र त्रिपाठी, धर्मेंद्र निषाद, प्रमोद मिश्रा, नरेंद्र पटेल, अजय सोनकर, संतोष मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, संदीप निषाद, निसार इलाही, अमन सिन्हा, आदि लोग मौजूद रहे


*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ