बाइक की टक्कर से पत्नी की मौत, पति घायल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार के पास बाइक की टक्कर से एक महिला गिरकर घायल हो गई। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार बाइक समेत भाग निकला। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार डाल्हनपुर गांव के निवासी बंशु सोनकर अपनी 26 वर्षीय पत्नी सोनी देवी के साथ मल्हनी बाजार जा रहे थे, जैसे ही वह कोरीडीहा से मल्हनी बाजार के लिए निकले और मल्हनी बाजार के पास कोरीडीहा गांव के पास पहुंचे। तभी तेज रफ्तार मे पीछे से आ रही पल्सर बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। बाइक से गिरकर दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने पति पत्नी को उपचार के लिण् जिला अस्पताल भेजा जहां से चिकित्सकों ने सोनी देवी क ी हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया ,लेकिन सोनी देवी की रास्ते में ही मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। उधर पुलिस को सूचना परिजनों ने दी। पुलिस शनिवार की देर शाम को घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि टक्कर मारने वाला बाइक सवार बाइक समेत भागने में सफल रहा। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने पल्सर बाइक के नंबर को नोट कर लिया है। नंबर के आधार पर आरोपी बाइक सवार की तालाश में लोग जुट गए। परिजनो का आरोप है शव को पोस्टमार्टम भेजने के लिए पुलिस को अपराहन सूचना दिए लेकिन पुलिस देर शाम सात बजे तक नहीं पहुंच सकी थी। उसके बाद ही पुलिस पहुंची जिसके बाद शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ