छठ पर्व के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नोएडा यातायात मार्ग में परिवर्तन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नयी दिल्ली। नोएडा में यातायात पुलिस ने छठ पर्व के मद्देनजर रविवार और सोमवार को वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) गणेश पी शाहा ने बताया कि छठ पर्व के कारण यमुना किनारे आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महामाया फ्लाईओवर से कालिंदी कुंज होकर दिल्ली जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यह आदेश 30 और 31 अक्टूबर को प्रभावी रहेगा। उन्होंने बताया कि महामाया फ्लाईओवर से कालिंदी कुंज होकर सरिता विहार की तरफ जाने वाले मार्ग हिंडन पुल कुलेसरा पर भारी वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है।

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से कालिंदी कुंज होकर दिल्ली जाने वाले वाहन चरखा गोल चक्कर से चिल्ला के रास्ते दिल्ली जाएंगे। उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर महामाया फ्लाईओवर के ऊपर सेक्टर-37 की तरफ से आने वाले भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित कर गौशाला गोल चक्कर से चरखा गोल चक्कर की ओर किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर हल्के वाहनों का भी मार्ग परिवर्तन किया जाएगा।


*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

*प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर, जौनपुर | शुद्ध तेल, सही माप, साथ में पाएं ढेरो उपहार | डीजल भरवायें, इनाम पाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ