गांव वालों ने श्रद्धांजलि सभा कर किया तेरहवीं का आयोजन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सपा विधायक के कार्यक्रम में न आने पर ग्रामीणों में रोष

सुजानगंज,जौनपुर। क्षेत्र के खेमपुर ग्राम सभा में ग्रामीणों द्वारा शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तेरहवी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हजारों लोगों ने उक्त कार्यक्रम में भोजन भी ग्रहण किया। स्व. मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई में रिति रिवाज के नाते तेरहवीं भले ही नही हो रही है तो क्या हुआ। यहां तो तेरहवीं का रिति है जिसके नाते हम लोग तेरही कर रहे है। उक्त बातों की जानकारी देते हुए कार्यक्रम के मुख्य आयोजक गांव के सपा नेता एवं गायक हरकेश यादव ने बताया इसमें गांव के सभी लोगों ने सहयोग किया है। सपा के कुछ बड़े नेता निमंत्रण बाटने पर विरोध जताये थे। जबकी सपा के बड़े नेता मुलायम सिंह यादव के तेरही कार्यक्रम में आने से कतराते रहे। यहां तक कि स्थानीय सपा पार्टी के विधायक पंकज पटेल भी तेरही कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हुए जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश दिखा। इस अवसर पर फूलचंद यादव , शैलेन्द्र यादव ,राजेश , विजयकांत यादव, राजनाथ यादव,डा विनोद पाल, सुनील यादव, हरिऊंम सहित सभी आयोजक मौजूद रहे। वहीं तेरहवीं के कार्यक्रम में दिन भर होता विरहा होता रहा। क्षेत्र के खेमपुर गांव में शनिवार को मुलायम सिंह यादव के तेरहवी कार्यक्रम में दिन भर विरहा होता रहा। एक तरफ महेंद्र बच्चन ने तो वहीं दूसरी तरफ नीतू राज प्रयागराज ने समा बांध दिया। मुलायम सिंह यादव के जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे। कार्यक्रम की पूरे क्षेत्र में चर्चा है। वहीं ग्रामीणों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सपा के नेताओ के न पहुंचने पर विशेष कर स्थानीय विधायक पंकज पटेल के न पहुंचने पर ग्रामीणों व सपा कार्यकर्ताओं में रोष है। 

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad





समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork
Ad


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ