आचार्य पवन त्रिपाठी ने शिवराज पाटिल के बयान को बताया हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान का अपमान | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल का बयान को हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान का अपमान बताते हुए कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि पाटिल का यह बयान कि भगवद्गीता में श्रीकृष्ण अर्जुन से जिहाद की बात करते हैं, कांग्रेस के संस्कारों को प्रदर्शित कर रहा है।

यह बयान कांग्रेस के हिंदू विरोधी विचारों से प्रेरित है जो समय-समय पर इनके नेताओं द्वारा बोला जाता रहा है।भगवान श्रीराम की सेना द्वारा बने रामसेतु को काल्पनिक बताने का दावा कांग्रेस की ओर से ही किया गया था। कांग्रेस ने ही हिंदू आतंकवाद और भगवा आतंकवाद की थ्योरी गढ़ी और कांग्रेस नेता तथा पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद ने तो हिंदुत्‍व की तुलना आतंकी संगठनों बोको हरम और इस्‍लामिक स्‍टेट से कर डाली थी।

आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि पाटिल ने यह बयान देकर कांग्रेस की हिंदू विरोधी मानसिकता और परंपरा को पुनः एक बार प्रदर्शित कर दिया है। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' की बात करके देश की एकता व विकास पर कार्य कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पाटिल जैसे कांग्रेसी नेता ओछे बयान देकर अपना कुसंस्कार प्रदर्शित कर रहे हैं। पाटिल का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है और अक्षम्य है। यह हिंदुओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि पाटिल को पूरे हिंदू समाज से माफी मांगनी चाहिए। हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान का अपमान देश नहीं सहेगा।

*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ