नवकुंभ पटल द्वारा भाई दूज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक राष्ट्रीय संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान (रजि) के तत्वाधान में बुधवार 26 अक्टूबर को भाई दूज के शुभ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता संस्थापक प्रीतम श्रावस्तवी एवं सह-संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही ने की। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप के आयोजन में ठाणे मुंबई महाराष्ट्र से भागलपुर निवासी गीतकार एवं संगीतकार मनोज कुमार शर्मा एवं वादक व गीतकार अरविंद कुमार गुप्ता की उपस्थिति में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ।

अपने गीतों के माध्यम से दोनों कलाकारों ने उपस्थित सभी साहित्यकारों को मंत्रमुग्ध कर दिया।दीपावली व धनतेरस के पावन पर्व पर देहरादून उत्तराखंड से अर्चना झा सरित, देहरादून उत्तराखंड से अनीता सोनी, उन्नाव उत्तर प्रदेश से कामिनी मिश्रा तथा वाराणसी उत्तर प्रदेश से मनोज द्विवेदी के गीतों एवं कविताओं को सुनने को मिला। विनय शर्मा दीप ने उपस्थित सभी साहित्यकारों एवं गीतकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

*मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर डॉ. जीएसबी लक्ष्मी की तरफ से देशवासियों एवं जौनपुर जनपदवासियों को दीपों के पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ