घटना स्थल पर तैनात पुलिस के जवान। |
मृतक सत्य प्रकाश शुक्ल की फाइल फोटो। |
नया सवेरा नेटवर्क
आरोपी युवक ने दबाया गला व उसकी मां ने प्राइवेट पार्ट
सुजानगंज,जौनपुर। क्षेत्र के सर्वेमऊ ग्राम सभा में शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे नाली के विवाद में सत्य प्रकाश शुक्ल (मुन्ना) 40 वर्ष पुत्र स्व.बाबुल नाथ शुक्ल के पड़ोसी विमल मिश्र पुत्र साकेत मिश्र (गुड्डू) तथा मिथिलेश पत्नी साकेत मिश्र ने चार बच्चों के पिता की निर्मम ढंग से हत्या कर दी। मृतक के बड़े भाई संतोष शुक्ला के अनुसार सुबह छ: बजे के करीब सर्बेमऊ निवासी सत्य प्रकाश शुक्ला अपने घर के बगल वर्षों से बनी नाली को साफ कर रहे थे तभी पड़ोस में रहने वाली मिथिलेश मिश्र पत्नी साकेत मिश्र (गुड्डू) तथा उनके पुत्र विमल मिश्र पुत्र साकेत मिश्र ने जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें मारने लगे। मारपीट मंे महिला मिथिलेश ने मृतक के प्राइवेट पार्ट को दबाकर गिरा दिया और विमल ने उसका गला दबा दबाकर तब तक मारते रहे जब तक उसकी मृत्यु नही हो गई। हत्या करने के बाद दोनों मां बेटे मौके से फरार हो गए। परिजन प्राइवेट वाहन से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सुजानगंज ले गए जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेते हुए थाने लेकर आयी। मृतक शुक्ला चार भाइयों में सबसे छोटे थे तथा इनके चार बच्चों में तीन लड़की एक लड़का है। ये रिक्शा चलाकर अपना जीवन यापन करते थे। मृतक शुक्ला के बड़े भाई संतोष शुक्ला द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सुजानगंज पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष सुजानगंज अखिलेश मिश्रा ने बताया घटना के समय से ही मां बेटे फरार हैं तथा इन दोनों के ऊपर मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए खोजबीन की जा रही है। घटना कारित करने वाले मुजरिम जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
Ad |
Ad |
Ad |
0 टिप्पणियाँ