जुलूस निकालकर मनाया गया हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिवस | #NayaSaveraNetwork

जुलूस निकालकर मनाया गया हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिवस   | #NayaSaveraNetwork

जूलूस निकालते मुस्लिम समुदाय के लोग। 




नया सवेरा नेटवर्क

सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक बुराईयों को उन्होंने किया था दूर

सरायख्वाजा,जौनपुर। ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक किलोमीटर जुलूस निकालकर हजरत मोहम्मद साहब का मनाया जन्मदिवस। विकास खंड क्षेत्र करंजाकला के सिद्धिकपुर जामा मस्जिद से ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिमों ने गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला। यह जुलूस मौलाना अब्दुल्लाह अहमद के नेतृत्व में निकाला गया मौलाना अब्दुल्लाह अहमद ने कहा कि ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। हजरत मोहम्मद साहब की याद में इस पर्व को जाना जाता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग जुलूस निकालकर उनका जन्मदिन मनाते हैं। इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद साहब ने दुनिया की सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक बुराईयों को दूर किया। महिलाओं को सम्मान दिलाया। महिलाओं को हक दिलाया। इस्लाम धर्म नफरत दूर करने तथा एक दूसरे के प्रति प्रेम भावना रखने का संदेश देता है। नारे तकबीर अल्हा हो अकबर नारे के साथ यह जुलूस करंजाकला विकास क्षेत्र के सिद्धिकपुर,कोठवार बाजार,कांशीराम आवास होते हुए असरा शहीद बाबा मजार पर जाकर समाप्त हुआ। जुलूस मे सैकड़ों लोगो ने भाग लिया। मुस्लिमों ने नात पढ़कर हज़्ारत मोहम्मद साहब को याद किया तथा लोगों को मिठाईयां बांटकर एक दूसरे को जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर इकबाल अहमद,नईम अहमद, यासीन,कलीम,मोहम्मद सरफराज,मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद आकिब,मोहम्मद परवेज,मोहम्मद दानिश,मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद कैफ,मोहम्मद,मोहम्मद अरमान,मोहम्मद नदीम,समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ