‘धरती पुत्र’ मुलायम सिंह का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन को देश के लिए ‘‘अपूरणीय क्षति’’ बताया। मुर्मू ने ट्वीट किया, ‘‘मुलायम सिंह यादव का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। साधारण परिवेश से आए मुलायम सिंह यादव जी की उपलब्धियां असाधारण थीं।’’ राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ ‘धरती पुत्र’ मुलायम जी जमीन से जुड़े दिग्गज नेता थे।
उनका सम्मान सभी दलों के लोग करते थे। उनके परिवार-जन एवं समर्थकों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं।’’ ‘नेताजी’ के नाम से मशहूर मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।