लोक चेतना संस्था के अध्यक्ष के.के उपाध्याय ने मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा को सौंपा ज्ञापन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- काशी में दूर-दूर से आते हैं श्रद्धालु मांस मदिरा बिक्री से भावनाएं होती है आहत
कृष्णा सिंह
वाराणसी। लोक चेतना सामाजिक संस्था के अध्यक्ष के.के उपाध्याय ने बुधवार को प्राचीन धर्म नगरी काशी को मांस-मदिरा से मुक्त करवाने के सम्बंध में मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा को सौंपा ज्ञापन। बता दें कि प्राचीन धर्म नगरी काशी को मांस-मदिरा से मुक्त करवाने के लिए 15 दिन से लोक चेतना सामाजिक संस्था के अध्यक्ष के.के उपाध्याय के नेतृत्व में व्हाट्सप्प, फेसबुक अन्य शोशल मीडियाप्लेटफॉर्म के माध्यम से चलाये जा रहा है अभियान। लोक चेतना नारा है। "लोक चेतना का यह संदेश जन-जन तक पहुंचाना है,धर्म नगरी काशी को मांस-मदिरा मुक्त करवाना है।
धर्म विचारों काशीवासियों,बनो धर्म के दास सच्चे मन से सभी जन त्यागो मदिरा और मांस"। जिसे लेकर बुधवार को लोक चेतना सामाजिक संस्था के अध्यक्ष के.के उपाध्याय ने मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा को सौंपा ज्ञापन कहा प्राचीन धार्मिक नगरी काशी में दूर-दूर से आते हैं आस्था रखने वाले श्रद्धालु मांस-मदिरा बिक्री से उनकी भावनाएं होती है आहत उन्होंने मंडलायुक्त से निवेदन किया कि काशी क्षेत्र में मांस-मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाय। गौरतलब हो कि मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |