डिलीवरी के बाद कमजोरी को दूर करने के लिए क्या खाएं | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मां बनना किसी भी स्त्री के लिए किसी दूसरे जन्म से कम नहीं है। जब एक स्त्री मां बनती हैं तो उसे प्रसव की असहनीय पीड़ा को सहना पड़ता है। साथ ही, बच्चे के जन्म के दौरान बहुत अधिक ब्लीडिंग होने के कारण महिला का शरीर काफी कमजोर हो जाता है। इसलिए प्रसव के बाद महिला को अपनी डाइट पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। आहार के जरिए ही महिला का शरीर जल्दी रिकवर होता है और उसकी कमजोरी भी दूर होती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि महिला को प्रसव के बाद किन चीजों का सेवन करना चाहिए, ताकि उनकी शारीरिक कमजोरी दूर हो जाए-

  • खाएं आयरन रिच फूड

प्रसव चाहे नॉर्मल हो या फिर सिजेरियन, दोनों में महिला को ब्लड लॉस होता है। जिसके कारण महिला का शरीर काफी कमजोर हो जाता है। यही कारण है डिलीवरी के बाद महिला को विशेष रूप से आयरन इनटेक पर ध्यान देना चाहिए, ताकि प्रसव के बाद एनीमिया से बचा जा सके। आयरन की कमी के चलते महिला को अत्यधिक थकान, चिड़चिड़ापन हो सकता है और यहां तक कि इससे आपके ब्रेस्ट मिल्क की क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों ही प्रभावित होती है। आप आयरन की कमी को दूर करने के लिए गहरी हरे पत्तेदार सब्जियां, बीन्स, नट्स, खुबानी और प्रून आदि का सेवन कर सकती हैं।

  • खाएं ओट्स

प्रसव के बाद अगर आप अपनी डाइट में ऐसी चीजों को सेवन करना चाहती हैं, जो एनर्जी बूस्ट करे, तो ऐसे में आप ओट्स को अपने आहार का हिस्सा अवश्य बनाएं। आप इसे नाश्ते में खा सकती हैं। ओट्स जैसे होल ग्रेन फूड धीमी गति से रिलीज होने वाले कार्ब्स होते हैं, जो आपकी ऊर्जा के स्तर को स्थिर रखते हैं। इतना ही नहीं, ओट्स में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं और यह शरीर में आवश्यक आयरन के स्तर को बनाए रखने में मददगार है। साथ ही, ओट्स आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भी भरपूर होते हैं। 

  • खाएं दही

यदि आप ब्रेस्टफीड करा रही हैं, तो आपको अपने बच्चे की हड्डियों और दांतों को मजबूत करने और उनके ब्लड क्लॉटिंग को सामान्य रूप से सुनिश्चित करने के लिए भरपूर मात्रा में कैल्शियम की आवश्यकता होती है। दही कैल्शियम का एक बड़ा स्रोत है। इसलिए प्रसव के बाद महिला के लिए दही का सेवन लाभकारी हो सकता है। हालांकि, इसका सेवन केवल दिन में ही करें और केवल ताजा घर की बनी दही ही खाए।

  • खाएं नट्स

डिलीवरी के बाद नट्स का सेवन करना महिला के लिए काफी अच्छा माना जाता है। विभिन्न नट्स में फैट, प्रोटीन और फाइबर आदि पाया जाता है, जिसके कारण यह महिला की थकान व कमजोरी को दूर करने में कारगर है। साथ ही साथ, इससे प्रसव के बाद होने वाली कब्ज व ओवरवेट की समस्या भी दूर होती है।

- मिताली जैन

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ