लायंस क्लब क्षितिज ने लगाया मेडिकल कैंप | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लायंस क्लब गोमती ने लगाया पेयजल का कैंप
जौनपुर। लायंस क्लब गोमती द्वारा श्रीदुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नगर के अहियापुर, भंडारी रोड पर पेयजल का विशाल कैंप लगाया जो पूरी रात चलता रहा। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष धीरज गुप्ता, उपाध्यक्ष धनंजय पाठक, प्रतिमा गुप्ता, डॉ.राजेश मौर्य सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं लायंस क्लब् क्षितिज द्वारा सेवा सप्ताह में दिनांक बुधवार को विजयदशमी दशहरा व माँ दुर्गा की भव्य शोभा यात्रा के अवसर पर शोभा यात्रा मेले में रात्रि 9 बजे एक मेडिकल कैम्प का आयोजन जायसवाल इम्पोरियम निकट चाइनीज ब्यूटी र्पार सुतहट्टी बाजार पर किया गया। जिसमे मेले मे आये हुए सैकड़ो लोगो को स्वास्थ्य लाभ व आकस्मिक चिकित्सा प्रदान की गयी। इस सेवा कार्य में लायन विष्णु सहाय अध्यक्ष, अतुल सिंह, अजीत सोनकर,डॉक्टर चंदन, दिलीप सिंह ,प्रदीप सिंह, जगन्नाथ मोदनवल, हसन अब्बस,राजेश किशोर, दीपक साहू ,दिलीप जायसवाल, डॉक्टर विकास, सर्वेश जयसवाल ,संजय गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे और इस सेवा कार्य में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम की समाप्ति पर सचिव लायन देव आनन्द द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Ad |