ईश्वर की कृपा पाने के लिए मन का निर्मल होना जरूरी: प्रमोद | #NayaSaveraNetwork

ईश्वर की कृपा पाने के लिए मन का निर्मल होना जरूरी: प्रमोद  | #NayaSaveraNetwork

रामकथा में प्रवचन सुनाते प्रमोद दास जी महाराज।


नया सवेरा नेटवर्क

सांसद बीपी सरोज ने सात दिवसीय राम कथा का किया शुभारंभ

जलालपुर,जौनपुर। क्षेत्र के बिबनमऊ गांव के प्राचीन मंदिर पर सात दिवसीय श्री राम कथा में पहले दिन शुक्रवार को कथा का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद बीपी सरोज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा की हम सभी को प्रभु श्री राम के चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिस प्रकार उन्होंने समाज के सभी वर्गों को जोड़कर उनका साथ लेकर आतताइयो का नाश कर राम राज की स्थापना किया। उसी प्रकार हमें भी समरसता के भाव से  समाज में कार्य करना चाहिए। कथा में पहले दिन संत प्रमोद दास जी महराज ने आनंद की व्याख्या की तत्पश्चात उन्होंने रामचरित और राम को पाने के मार्ग पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जब तक मन निर्मल और स्वच्छ नहीं होगा तब तक ई·ार की कृपा प्राप्त नहीं होगी। उन्होंने मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। कथा के बीच में व्यासपीठ से प्रस्तुत भजन का लोग आनंद लेते रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित राजेश मिश्र व संचालन साहित्यकार सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने किया। विशिष्ट अतिथि कुटीर संस्थान चक्के के प्रबंधक डॉ अजयेन्द्र दूबे व पूर्व ब्लाक प्रमुख संदीप सिंह रहे। इस अवसर पर संतोष सिंह सत्या,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव,मंडल अध्यक्ष जलालपुर रणविजय सिंह दीपू,पूर्व प्रधान लालबहादुर यादव, अनिरु द्ध यादव, पंकज सिंह,चंद्रजीत बर्मा,सुशील निषाद, सतीश सिंह, किशन सिंह आदि मौजूद रहे।

*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ