|
अवार्ड लेते डॉ.प्रमोद के सिंह। |
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज,जौनपुर। क्षेत्र के प्रणवंम स्कूल ऑफ चिल्ड्रेन आर्ट्स के संस्थापक का क्षेत्र मे शिक्षण कार्य में अहम योगदान देने के कारण महाराष्ट्र में कर्मवीर पत्रिका के चेयरमैन आरपी सिंह के द्वारा कई प्रदेश में रहने वाले तथा अपने कार्य में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उक्त बातों की जानकारी देते हुए विधानसभा मुंगराबादशाहपुर के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र मे स्थित विले र्पो पूर्व के सहारा स्टार होटल में कर्मवीर छत्रिय पत्रिका के चेयरमैन आरपी सिंह के आह्वान पर जीएंडवी इनफाक्चर,मॉडर्न सिक्योरिटी फोर्स, तथास्तु क्वांटों ग्रुप ने कार्यक्रम का आयोजन किया था। प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुख्य अतिथि रहे। इस कार्यक्रम में विभिन्न समाज के विभिन्न विभाग के जाने-माने हस्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सोलह क्षेत्र आर्ट एंड कल्चर ,एग्रीकल्चर, बिजनेस, ब्यूरोक्रेसी, हेल्थ ,डिफेंस, पुलिस सर्विस, सामाजिक क्षेत्र, ज्यूडिशरी, मीडिया ,आईटी, राजनीति, खेल,स्टार्टअप ,शिक्षा, एंटरटेनमेंट से चिन्हित करके 35 विभूतियों को पुरस्कृत किया गया जिसमें जौनपुर जिले से आने वाले विकासखंड सुजानगंज नगौली निवासी डॉ प्रमोद के सिंह को भी शिक्षा जगत में उत्कृष्ट कार्य के लिए ''आज का कर्मवीर अवार्ड '' विशिष्ट अतिथि डॉ. श्री सत्य पाल सिंह आईपीएस सांसद व पूर्व राज्यमंत्री भारत सरकार के हाथों से नवाजा गया। इस मौके पर रश्मि सिंह आईएएस व पद्मश्री डॉ. विध्या बिंदु सिंह की उपस्थिति रही। इससे पहले राष्ट्रीय शिक्षा रत्न अवार्ड, भारत ज्योति अवार्ड, प्राइड आफ इंडिया अवार्ड आदि अवार्ड से सम्मानित हो चुके है। क्षेत्रवासियों में डॉ प्रमोद के सिंह को मिले अवार्ड से खुशी की लहर दौड़ गई।
|
Ad |
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ