भारतीय जूनियर निशानेबाजों ने विश्व चैंपियनशिप में चार और स्वर्ण पदक जीते | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

भारतीय जूनियर निशानेबाजों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मंगलवार को यहां आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में चार और स्वर्ण पदक हासिल किए। इन चार पदकों की मदद से भारत की कुल पदकों की संख्या 20 पर पहुंच गई है जिसमें नौ स्वर्ण, तीन रजत और आठ कांस्य पदक शामिल है। वह चीन के बाद दूसरे स्थान पर है। चीन ने 18 स्वर्ण पदक सहित कुल 37 पदक हासिल किए हैं। प्रतियोगिता के छठे दिन भारत को ईशा सिंह, शिखा नारवाल और वर्षा सिंह की एयर पिस्टल टीम ने पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

भारत ने स्वर्ण पदक के मैच में चीन को 16-6 से हराया। इसके बाद रमिता, नैंसी और तिलोत्तमा सेन की तिकड़ी में जूनियर राइफल टीम स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। भारतीय टीम ने चीन को 16-2 से पराजित किया। भारत को छठे दिन तीसरा स्वर्ण पदक पुरुषों के एयर राइफल टीम ने दिलाया। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, श्री कार्तिक साबरी राज रविशंकर और विदित जैन की टिप्पणी में फाइनल में चीनी टीम को 17-11 से पराजित किया। पायल खत्री और आदर्श सिंह की जूनियर मिश्रित टीम ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में भारत के लिए दिन का चौथा स्वर्ण पदक हासिल किया।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर, जौनपुर | शुद्ध तेल, सही माप, साथ में पाएं ढेरो उपहार | डीजल भरवायें, इनाम पाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ