टाटा समूह के अध्यक्ष ने सपत्नीक अयोध्या में राम जन्मभूमि, हनुमान गढ़ी मंदिरों में किया दर्शन | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

अयोध्या। सात अक्टूबर टाटा समूह के अध्यक्ष नटराजन चंद्रशेखरन ने शुक्रवार को अपनी पत्नी के साथ अयोध्या में राम जन्मभूमि और हनुमान गढ़ी मंदिरों में दर्शन और पूजा-अर्चना की। टाटा समूह के अध्यक्ष ने हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन पूजन के बाद रामलला की मूर्ति के सामने विशेष पूजा अर्चना की और उन्हें राम मंदिर का प्रसाद और अंग वस्त्र भेंट किया गया। चंद्रशेखरन ने राम मंदिर निर्माण कार्यों को करीब से देखा और टाटा समूह के अभियंताओं के साथ बैठक की और अपने अनुभव साझा किये।

चंद्रशेखरन ने कहा, ‘‘अयोध्या भगवान श्री राम की जन्मभूमि है, मैं इस भूमि को नमन करता हूं, इस भूमि पर श्री राम का मंदिर बन रहा है, यह न केवल भारत के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए गर्व की बात है। मैं इस मंदिर के निर्माण के ऐतिहासिक कार्य को देखकर बहुत उत्साहित, अभिभूत हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस भव्य मंदिर के निर्माण के लिए टाटा समूह की कंपनी टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स को परियोजना प्रबंधन सलाहकार का काम सौंपा गया है, यह हमारे लिए सौभाग्य और गौरव की बात है।’’

चंद्रशेखरन ने कहा, ‘‘जिस उत्साह के साथ हमने मंदिर का निर्माण शुरू किया था, उसी उत्साह के साथ हम इस काम को समय पर पूरा कर लेंगे।’’ उन्होंने कहा कि ईश्वर से एक ही कामना है कि भगवान श्री राम की कृपा हम पर बनी रहे। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अयोध्या के मंडलायुक्त नवदीप रिनवा ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।

*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ