अखरोट खाने के कुछ फायदे हैं तो कुछ नुकसान, जानें कब और कैसे खाएं? | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

अखरोट को ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर ब्रेन फूड माना जाता है। वैसे इसमें अन्य कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। खासतौर से, ठंड के मौसम में नट्स का सेवन जरूर करना चाहिए। अगर आप भी अपनी डाइट में अखरोट को शामिल करते हैं। कहते हैं कि यदि स्वस्थ रहना है तो दिल का ख्याल रखना बहुत ज़रूरी है और दिल यानि हृदय। हेल्थ एक्सपर्टस की मानें तो पूरी दुनिया में मृत्यु दर के प्रमुख कारणों में से एक है हृदय रोग। ऐसे में दिल की देखभाल करना बेहद ज़रूरी है।

संचार प्रणाली के माध्यम से हमारा दिल का काम पूरे शरीर में रक्त को पंप करना है और शरीर के विभिन्न भागों में ऑक्सीजन के साथ-साथ अन्य पोषक तत्वों की आपूर्ति करना है। इसके अलावा दिल में जमा कचरे को हटाने में भी मदद करता है। ऐसे में दिल को स्वस्थ रखने में खान-पान एक बहुत ही बड़ी भूमिका निभाता है क्योंकि जो हम खाना खाते हैं उसका सीधा असर हृदय स्वास्थ्य पर पड़ता है।

अखरोट जैसे कुछ अन्य नट्स व बीज हृदय के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं और इनका एक निश्चित मात्रा में सेवन आपके दिल के लिए काफी लाभकारी है। यह हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य को आश्चर्यजनक लाभ प्रदान करते हैं। तो इससे आपको कई तरह के लाभ मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ बेमिसाल फायदों के बारे में−

अखरोट खाने के कितने फायदे हैं, यह जानकार आप यकीनन इसे अपने आहार में श‍ामिल कर लेंगे। तो आइये हम आपको बताते हैं कि कैसे आप अखरोट को दैनिक जीवन में ला सकते हैं और इसे कब और कैसे खाया जा सकता है।

  • अखरोट कब और कैसे खाएं?

विशेषज्ञों के अनुसार प्रतिदिन अखरोट के दो से तीन टुकड़ें सुबह-शाम या शाम के नाश्ते के रूप में खाए जाने चाहिए। कोशिश करें कि अखरोट को खाली पेट न खाएं क्योंकि अखरोट के तेल से पेट में आपको जलन हो सकती है।

  • अखरोट के फायदे

- अखरोट में कई तरह के पोषक तत्वों मौजूद होते हैं, जिसमें मैग्नीशियम, फाइबर, हेल्दी फैट, विटामिन ई और खनिज शामिल होते हैं। साथ ही इसका सेवन टाइप 2 डायबिटीज को मैनेज करने में मदद करता है। 

- ओमेगा-3 फैटी एसिड से युक्त अखरोट शरीर में मौजूद बैड कॉलेस्ट्रॉल को कम करता है, सूजन को कम कर सकता है और साथ ही ब्लड प्रेशर के स्तर को भी कम करने में मदद करता है। जिसके चलते हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है। 

- अखरोट के खाने से शाकाहारियों में विशेषकर से ओमेगा-3 और 6 फैटी एसिड की ज़रूरत को पूरा करने में मदद करता है।   

- इसके अलावा अखरोट वजन घटाने में मदद करता है। इसके अलावा आपको एंटीऑक्सीडेंट भी प्रदान करता है। अखरोट के ये सभी गुण एक साथ हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।

  • दिन में कितना सेवन करना होगा फायदेमंद?

हमारे दिल व दिमाग के लिए अखरोट बेहद फायदेमंद माने जाते हैं लेकिन इसे कितनी मात्रा में खाना चाहिए यह बहुत कम लोगों को ही पता होता है। वैसे तो नट्स का सेवन सेहत के लिए अच्छा ही होता है लेकिन अधिक व अनियंत्रित तरीके से सेवन करने पर नुकसान भी हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अखरोट का सेवन सब के लिए अलग प्रकार से है जैसे कुपोषित लोग अखरोट के 10 से 12 टुकड़े खा सकते हैं, जबकि स्वस्थ व्यक्ति 6-7 हिस्से ले सकते हैं। इसके अलावा मोटे लोगों को प्रतिदिन 5 से अधिक अखरोट के टुकड़े का सेवन व हृदय रोग से पीड़ित को 2-4 हिस्सों का ही सेवन करना चाहिए। 

  • अखरोट खाने के क्या हैं नुकसान?

अखरोट में अधिक कैलरी होती है। ऐसे में इसका सेवन नियंत्रित तरीके से ही करें। अधिक मात्रा में सेवन आप के वज़न को बढ़ा सकता है और दस्त या पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। अखरोट के सेवन से कुछ लोगों को एलर्जी भी हो सकती है तो डाइट में शामिल करने से पहले एलर्जी की जांच ज़रूर कर लें।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork
Ad

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ