गोदान एक्सप्रेस के पहिए से धुआं निकलने से हड़कंप | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

खेतासराय स्टेशन पर मरम्मत के बाद रवाना हुर्इं ट्रेन

खेतासराय,जौनपुर। शनिवार की दोपहर मुम्बई से गोरखपुर जा रही गोदान एक्सप्रेस के गार्ड के डिब्बे के पहिए से धुआं निकलने की सुचना से रेल विभाग में हड़कंप मच गया। खेतासराय स्टेशन पर आधा घंटा ट्रेन  रोक कर पहिए की  मरम्मत के बाद ट्रेन को आगे के लिऐ रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार 11055 अप लोक मान्य तिलक मुम्बई गोरखपुर एक्सप्रेस दोपहर 2 बजे मिहरावा स्टेशन से गुजर रही थी तभी स्टेशन के गेट मैन द्वारा ट्रेन के गार्ड के एसएलआर कोच के पहिए से धुंआ निकलते देखा तो गेटमैन ने मिहरावां स्टेशन मास्टर को सूचना दी। मिहरावा स्टेशन मास्टर ने यह  सूचना खेतासराय स्टेशन मास्टर को दी। मानी हाल्ट पर तैनात गेट मैन ने भी इसकी पुष्टि की तो ट्रेन को खेतासराय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का स्टापेज न होते हुए भी रोकने का फैसला किया गया। खेतासराय स्टेशन पर ट्रेन आधा घंटा रु की रही। रेल कर्मियो द्वारा कोच का ब्रोक ठीक किया गया तब जा कर ट्रैन शाहगंज के लिए रवाना हुर्इं। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक एचएम मीना ने बताया गोदान एक्सप्रेस ट्रेन के एसएलआर कोच के पहिए जाम हो गए थे। इस कारण धुआं निकल रहा था। खेतासराय स्टेशन पर ट्रेन रोक कर इसे ठीक करने के बाद रवाना कर दिया गया।

*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ