|
स्व.मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि देतेे महासभा के लोग। |
नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर,जौनपुर। गौरव शिक्षा संस्थान धर्मापुर में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की जिला इकाई के तत्वाधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें स्व. मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा को पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीराम यादव, डा.रामअवध यादव, डॉ. राजपति यादव, विजय सिंह बागी, मोतीलाल यादव, जयनाथ यादव, सुदशर््ान यादव, अखिलेश यादव, संजय यादव अन्य ने संबोधित किया। वक्ताओं ने नेता जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्षों से भरा पड़ा रहा। उनके जनहित के लिए गये निर्णयों की प्रशंसा की गयी। श्रद्धांजलि सभा में चंद्रभूषण यादव, जनार्दन यादव, विजय यादव, तहसील केराकत अध्यक्ष राजेंद्र यादव, डोभी ब्लाक अध्यक्ष लालजी यादव, मुफ्तीगंज ब्लाक अध्यक्ष जेपी यादव, देवमणि यादव, बक्सा ब्लाक अध्यक्ष ओपी यादव, सुरेंद्र यादव, तेज बहादुर यादव, राजाराम यादव, रामाश्रय यादव, डॉ. अतुल प्रकाश यादव, भोलानाथ यादव, लालबहादुर यादव, कृष्णकुमार यादव, राजेंद्र यादव, मंगला प्रसाद यादव, चंद्रेशकुमार यादव, सतीशचंद्र यादव, मिठाईलाल यादव, चंद्रशेखर यादव, विनय यादव, बड़ेलाल यादव आदि लोग शामिल हुए। अध्यक्षता पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव व संचालन जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने किया। आए हुए लोगों का आभार इंजीनियर गौरव यादव ने प्रकट किया।
|
Ad |
|
Ad
|
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ