डॉ.कृष्ण कुमार विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में हुए शुमार | #NayaSaveraNetwork

डॉ.कृष्ण कुमार विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में हुए शुमार | #NayaSaveraNetwork

फाइल फोटो वैज्ञानिक डॉ.कृष्ण कुमार यादव।




नया सवेरा नेटवर्क

देहजुरी निवासी भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हैं तैनात

सिकरारा,जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के देहजुरी गाँव निवासी डॉ. कृष्ण कुमार यादव पुत्र रामजीत यादव ने शोध क्षेत्र में दोहरी उपलब्धि हासिल कर देश, विदेश, राज्य  व जिले का नाम रोशन किया है। डॉ. यादव ने स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका के शोधकर्ताओं द्वारा तैयार व एल्सेवियर द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट में वि·ा के शीर्ष 2‡ वैज्ञानिकों में स्थान प्राप्त कर गौरव हासिल किया है। इसके साथ ही डॉ. यादव को ''प्रिंस ऑफ़ सोंगकला यूनिवर्सिटी, थाईलैंड'' द्वारा ''इण्टरनेशनल पोस्ट - डॉक  फ़ेलोशिप'' के लिए चयनित किया गया है, जहाँ वह पीएसयू एनर्जी सिस्टम रिसर्च इंस्टिट्यूट (पेरिन), डिपार्टमेंट ऑफ़ सिविल इंजीनियरिंग के साथ उच्च रिज़र्व के लिए कार्य करेंगे। स्टेनफोर्ड एल्सेवियर रिपोर्ट के अनुसार शीर्ष 2‡ वैज्ञानिकों  के लिए दो सूचियाँ तैयार की गयी हैं। पहली सूची कैरियर के लम्बे आंकड़ों पर आधारित है और दूसरी सूची एक साल प्रभाव पर आधारित है। जहाँ इस सूची में ज्यादातर वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त नागरिक हैं वहीं डॉ. यादव ने यह गौरवपूर्ण उपलब्धि एक युवा वैज्ञानिक के रूप में हासिल की है। वर्तमान में डॉ. यादव फैकल्टी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, भोपाल में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। वह अब तक बहुप्रतिष्ठित जर्नल्स में 125 से अधिक रिसर्च आर्टिकल्स, 7 बुक चैप्टर, और 5  बुक्स प्रकाशित कर चुके हैं। उनके लेखों का वर्तमान साइटेशन 4254 और एच-इंडेक्स 38 है। इसके अलावा वह विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन में युवा साइंटिस्ट पुरस्कार, सर्वोच्च पर्यावरणविद् पुरस्कार, व सर्वोच्च अनुसन्धानकर्ता पुरस्कार भी अपने नाम कर चुके हैं। वह कई जाने-माने जर्नल्स के रिव्युअर और गेस्ट एडिटर भी हैं। डॉ. यादव कई देशों जैसे साउथ कोरिया, पुर्तगाल, सऊदी अरब, मलेशिया, वियतनाम, अल्जीरिया, अमेरिका, और थाईलैंड इत्यादि के प्रोफेसर और वैज्ञानिकों के साथ काम कर चुके हैं। डॉ. यादव मुख्य रूप से जल में फ्लोराइड की समस्या और समाधान पर कार्य कर रहे हैं। साथ ही वह अन्य समकालीन पर्यावरणीय मुद्दों जैसे अपशिष्ट पदार्थों के निवारण, अपशिष्ट पदार्थों से ऊर्जा का उत्पादन, व खाद्य पदार्थों से होने वाली स्वास्थ्य समस्यांओ पर भी कार्य कर रहे हैं। वि·ा के शीर्ष 2‡ वैज्ञानिकों में स्थान प्राप्त करने और ''प्रिंस ऑफ़ सोंगकला यूनिवर्सिटी, थाईलैंड'' से ''इण्टरनेशनल पोस्ट - डॉक  फ़ेलोशिप'' के लिए इनका चयन होने पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई व प्रसनत्ता व्यक्त की है।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ