धूमधाम से संपन्न हुआ ऐतिहासिक भरत मिलाप| #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। पंडित जी रामलीला समिति की ऐतिहासिक भरत मिलाप शनिवार को धूमधाम से सकुशल संपन्न हुई जिसमें चारों भाइयों का मिलन देख लोगों की आंखें नम हो गईं। ऐतिहासिक भरत मिलाप में  हाथी, घोड़े, बैंड बाजे,के साथ-साथ तरह-तरह की आकर्षक झांकियां एवं लाग शामिल रही! पूरे विश्व में कोरोना महामारी कारण सभी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों पर रोक लग गई थी लेकिन कोरोना महामारी की प्रकोप कम होते ही सभी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम फिर से शुरू हो गये।

जिसके कारण इस मेले में अपार भीड़ उमड़ी,भीड़ का जो सिलसिला चला तो वह अगले दिन की भोर जब तक राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न का मिलन नहीं हो गया तब तक चलता रहा। विशाल एवं ऐतिहासिक भरत मिलाप के लिए कोतवाली चौराहे पर एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया था, जिसका उद्घाटन एडीएम रामप्रकाश ने  फीता काट कर किया, तो वही अहियापुर  मोड़ पर सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह ने विधिवत पूजन अर्चन कर नारियल फोड़कर लाग एवं झांकियों को हरी झंडी दिखाया।

घोड़े, हाथी, बैंड बाजे के साथ जुलूस में भरत,शत्रुघ्न की रथ ओलंदगंज पहुंचा जहां पर जनता ने पुष्प वर्षा कर भरत शत्रुघ्न का स्वागत एवं जयकारा किया। जहां पर चारों भाइयों का मिलाप देख कर उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गई। कार्यक्रम के अंत में मेले में शामिल सभी लाग और झांकियों को पुरस्कार वितरण किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव ने  प्रथम, द्वितीय, तृतीय घोषित किए गए लाग एवं झांकियो  को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

सुभाष कसेरा जौनपुर की लाग को प्रथम तथा हर्द्ध सोनकर को द्वितीय एवं शीतल को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वाराणसी की दयाराम सोनकर की लाग को प्रथम तथा द्वितीय एवं संतोष प्रजापति के लाग को  तृतीय घोषित किया गया। गेट सजावट में प्रथम पुरस्कार सब्जी मंडी मां काली मंदिर, द्वितीय पुरस्कार कोतवाली चौराहा, तृतीय पुरस्कार चहारसू  चौराहा को दिया गया। रोड लाइट की सजावट अहियापुर को प्रथम, सब्जी मंडी से कोतवाली को  द्वितीय एवं कोतवाली से राजपूत कोठी को तृतीय  घोषित किया गया!निर्णायक मंडल में महिला आयोग उत्तर प्रदेश सदस्य शशि मौर्या, असिस्टेंट प्रोफेसर पूर्वांचल विश्वविद्यालय डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, समाज सेविका संगीता अग्रवाल भी शामिल रही।

रोड लाइट एवं गेट के निर्णायक मंडल में हरिद्वारी प्रताप विश्वकर्मा एडवोकेट, शिव राम साहू पूर्व ऐडियो महामंत्री साहू  धर्मशाला समिति शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में पंडित जी रामलीला समिति के अध्यक्ष रमेश सेठ ने मेले में आए हुए सभी श्रद्धालुओं एवं पुलिस प्रशासन, नगर पालिका परिषद,तथा मेले में अपना योगदान देने वाले सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के  साथ-साथ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का  भी आभार व्यक्त किया। 


















*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ