नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज,जौनपुर। क्षेत्र में कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा भैंसहारामपुर, सकरा, दान, बाबू रामपुर, थलोई,भीलमपुर, नाहर मऊ केवटसराय ,आजो आदि गांवों में संगोष्ठी के माध्यम से संचारी रोग एवं फसल प्रबंधन अवशेष पर किसानों को जागरूक किया गया। प्रभारी राजकीय कृषि विभाग सुजानगंज के इंचार्ज मनोज कुमार एवं मनोज सिंह बी टी ऐम ने बताया किसान भाई घर के आस-पास साफ सफाई रखें जिससे संचारी रोग से बचा जा सके तथा पराली किसी भी कीमत पर न जलाएं खेतों में उसे एक जगह एकत्रित कर कृषि विभाग से मिलने वाली नि:शुल्क डी कंपोजर का पराली के ऊपर छिड़काव कर दें कुछ दिन में ही वह पराली खाद बन जाएंगी जो कृषि कार्य मे देसी खाद के रूप में खेतों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होंगी। कृषि विभाग सुजानगंज पर गेहूं, चना ,मटर ,सरसों, मसूर आदि बीज 50 प्रतिशत की छूट पर उपलब्ध है जो खरीद दाम का आधा पैसा (छूट) किसानों के बैंक खातों में चला जाएगा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के साथ साथ कृषि विभाग के मनोज सिंह बीटीएम तथा संतलाल मौजूद रहे।
|
Ad |
|
Ad
|
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ