समाज में संक्रमण का दौर तेज़ी से बढ़ रहा: प्रो.अभय प्रताप सिंह | #NayaSaveraNetwork

समाज में संक्रमण का दौर तेज़ी से बढ़ रहा: प्रो.अभय प्रताप सिंह | #NayaSaveraNetwork

राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेते अतिथिगण। 




नया सवेरा नेटवर्क

वृद्धा एक विमर्श विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ आयोजन

सरायख्वाजा,जौनपुर। सहकारी पीजी कॉलेज मिहरावा में समाजशास्त्र विभाग के तत्वाधान में राष्ट्रीय संगोष्ठी 'वृद्धा एक विमर्श' का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके किया गया कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना व अतिथियों के स्वागत में गीत प्रस्तुत किए।  संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रोफ़ेसर अभय प्रताप सिंह  ने कहा समाज में संक्रमण का दौर तेज़ी से बढ़ रहा है। हमारी संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम की रही है और आज हमें वृद्धा विमर्श करना पड़ रहा है। हमें वृद्धों की समस्या पर ध्यान देने की जरूरत है वह एकाकीपन से जूझ रहे हैं उनके साथ आत्मीयता रखने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि के रु प मे प्रो. देवराज सिंह ने भारत में वृद्धों की स्थिति पर प्रकाश डाला और युवा पीढ़ी से उनके अनुभवों से लाभ लेने को कहा। मुख्य प्रवक्ता डॉ. यदुवंश कुमार ने भारत एवं वि·ा में वृद्धों की समस्या से लोगों को अवगत कराया उन्होंने कहा कि हम युवा पीढ़ी को इनसे सीख लेनी चाहिए और उनको अपना मार्गदर्शक बनाना चाहिए। महाविद्यालय के उप प्राचार्या प्रोफेसर पुष्पा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक समाज में वृद्धों की समस्या जटिल है। समस्या हमारी पीढ़ी को है तो समाधान हमारी पीढ़ी से ही है। वृद्धों  में एकाकीपन, निर्बलता, उपेक्षा, स्वास्थ्य जैसी समस्या है। वृद्धों ने जगत को बहुत कुछ दिया वे सूखे वृक्ष नहीं, बल्कि वट वृक्ष हैं जिनकी अनेक शाखाएं हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर आशुतोष गुप्ता ने कहा कि हमें वृद्धों पर ध्यान देने की जरूरत है। आज जो उनके साथ यह हाल हो रहा है यही हाल कल हमारे साथ होगा। हम सब की जिम्मेदारी है कि हम इन्हें नजरअंदाज ना करें, प्यार दे दुलार दें। कहा जाता है ''बूढ़े बच्चे एक समान'' इन्हें प्यार दे स्नेह दे। इस अवसर पर प्रो. मुक्ता राजे, डॉ. राज बहादुर यादव, डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, डॉ. विकास सिंह, डॉ. रविकांत सिंह, डॉ.शिव कुमार यादव, डॉ.शिव प्रताप सिंह, डॉ. नितेश यादव, डॉ. तारके·ार सिंह, डॉ. राघवेंद्र कुमार, डॉ. मनोज कुमार सोनकर, डॉ. संजय कुमार शर्मा, डॉ. संजय सिंह, डॉ. बृजेश कुमार श्रीवास्तव, सूरज गुप्ता एवं अर्जुन यादव एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ