|
डीएम को ज्ञापन सौंपते अजीत सिंह व अन्य। |
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक,जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 233 आजमगढ़ वाराणसी मुख्यमार्ग पर डोभी रेलवे स्टेशन को दशर््ााने के लिए साइन बोर्ड लगाने के लिए समाजसेवी अजीत सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से मिलकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई की 1904 में स्थापित डोभी स्टेशन पर कई ट्रेनों का ठहराव होता है। हाल ही में गाजीपुर से दिल्ली जाने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस का ठहराव प्रायोगिक तौर पर छह महीने के लिए किया गया है। इसके बाद समीक्षा के आधार पर आय को देखते हुए ठहराव के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। डोभी स्टेशन राष्ट्रीय राजमार्ग से सौ मीटर अंदर है लेकिन मुख्य मार्ग पर स्टेशन को दशर््ााने के लिए साइन बोर्ड नहीं लगा है जिससे यात्रियों को स्टेशन पर जाने में परेशानी होती है। यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत राजमार्ग पर स्टेशन के सामने साइन बोर्ड लगाया जाय। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधि को आ·ास्त किया कि अतिशीघ्र कार्यवाही की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में राजेंद्र प्रसाद सिंह, सुजीत कुमार सिंह, अभिषेक सहित अन्य लोग मौजूद थे।
|
Ad |
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ