डा. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम! | #NayaSaveraNetwork

डा. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम! | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क


तुझे महकता फूल कहूँ या,

तुझे  अनंत  आकाश कहूँ।

पूर्व राष्ट्रपति  मिसाइल मैन,

या तुझे मैं  हिंदुस्तान  कहूँ।


कलम में इतनी  शक्ति नहीं,

मैं कैसे तेरा गुणगान करूँ?

हे!   कर्मयोगी,   शिक्षाविद,

किन शब्दों में  बयान करूँ।


युवा पीढ़ी की शक्ति थे तुम,

जाति - पाँत से  परे थे तुम।

फकीराना  जिंदगी  जीकर,

देश - प्रेम   से  भरे  थे तुम।


अग्नि, त्रिशूल, पृथ्वी, नाग,

और  बनाए   एटम -  बम।

आज हमारी ताकत जग में,

नहीं  किसी  से देखो  कम।


अनुशासन प्रिय, शाकाहारी,

कितने  अच्छे  कवि थे तुम।

अंतरिक्ष,  स्पेस की  दुनिया,

के   भी   सिरमौर  थे   तुम।


रामकेश एम.यादव(कवि,साहित्यकार),मुंबई 

*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ