इलाज के लिए लालू प्रसाद यादव पहुंचे सिंगापुर | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • बेटी रोहिणी ने किया रिसीव, देखें वीडियो

राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव किडनी के इलाज के लिए सिंगापुर पहुंच चुके हैं। पिछले कई दिनों से वे सिंगापुर जाने की कोशिश में थे। हालांकि, बीच में उनकी तबीयत भी खराब हो गई थी। अब वे किडनी के इलाज के लिए सिंगापुर पहुंच चुके हैं। लालू यादव की बेटी की रोहिणी ने उनका स्वागत किया है। आपको बता दें कि लालू यादव के बेटी रोहिणी सिंगापुर में ही रहती हैं। गौरतलब है कि हाल में ही सीबीआई की विशेष अदालत ने उनका पासपोर्ट रिलीज करने की अनुमति दी थी। उसके बाद ही सिंगापुर जाने का रास्ता लालू यादव के लिए साफ हो सका था। आपको बता दें कि लालू यादव राजद के प्रमुख हैं और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और रेल मंत्री भी रह चुके हैं। 

लालू यादव के सिंगापुर पहुंचने के बाद उनकी बेटी ने रिसीव किया और ट्वीट कर एक वीडियो भी साझा किया है। अपने वीडियो के साथ रोहिणी ने लिखा कि जिनका हौसला आसमान से ऊंचा है। मेरे पापा के जैसा दुनिया में न कोई दूजा है। हाल में लालू प्रसाद यादव आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए थे। इसके अलावा उन्हें एक बार फिर से राजद का अध्यक्ष चुन लिया गया है। 5 जुलाई 1997 को उन्होंने राजद के स्थापना की थी उसके बाद से वे लगातार राजद के अध्यक्ष बने हुए हैं। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद लालू यादव जबरदस्त तरीके से भाजपा के खिलाफ हमलावर है। लालू का दावा है कि 2024 के चुनाव में वह भाजपा को उखाड़ फेकेंगे।  

वहीं, उनके बेटे तेजस्वी यादव फिलहाल बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं। बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी बिहार सरकार में मंत्री हैं। हाल में ही लालू के खिलाफ नौकरी के बदले जमीन मामले में चार्जशीट दायर की गई है। जानकारी के मुताबिक लालू यादव को डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, ह्रदय रोग, किडनी की बीमारी, किडनी में स्टोन सहित कई समस्याएं हैं। हाल में ही उनके दाहिने कंधे में दिक्कत आई थी जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। कई दिनों तक इलाज के बाद ही वह स्वस्थ हो सके थे। खबर तो यह है कि लालू की किडनी level-4 में यानी की लास्ट स्टेज में है जो कि 20 से 25% तक ही काम कर पाती है। लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांटेशन भी हो सकता है लेकिन इसकी सूचना अब तक नहीं मिल पाई है।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ