दूर हुआ परशुराम का संशय, दर्शको ने किया जयघोष | #NayaSaveraNetwork

दूर हुआ परशुराम का संशय, दर्शको ने किया जयघोष  | #NayaSaveraNetwork

रामलीला में मंचन करते कलाकार।




नया सवेरा नेटवर्क

आदर्श रामलीला में परशुराम लक्ष्मण संवाद का हुआ मंचन

खुटहन,जौनपुर। आदर्श रामलीला धर्म मंडल उसरौली शहाबुद्दीनपुर के द्वारा मंगलवार की रात धनुषयज्ञ व परशुराम लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया। शिव धनुष टूटते ही माता सीता के द्वारा प्रभु का वरण करते ही दर्शक जयघोष करने लगे। वहीं धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने से दूर हुआ परशुराम का संशय देख दर्शक भक्ति रस में सराबोर हो गये। राजा जनक के दरबार में सीता स्वयंवर के लिए रखा गया धनुष जब किसी राजा से नहीं उठ सका तब स्वयं भगवान ने गुरु  विश्वामित्र का आदेश लेकर शिव धनुष तोड़ दिया। दरबार में क्रोधित होकर पहुंचे परशुराम का रौद्र रूप देख सभी राजा सहम उठे। लक्ष्मण के तीखे शब्द उनके क्रोध में घी का काम करने लगा। प्रभु की माया भलीभांति समझने के बाद भी उन्होंने संशय दूर करने के लिए अपना धनुष भगवान को देकर प्रत्यंचा चढ़ाने को कहा। प्रभु के द्वारा धनुष पर बाण चढ़ाते ही नेपथ्य से राम रमापति करधनु लेहू, खीचत चाप मिटत संदेहू, का सस्वर वाचन के साथ पट गिर जाता है। रामलीला का शुभारंभ भाजपा नेता श्रीकृष्ण पाण्डेय बड़कऊ व समाजसेवी गुड्डू सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर पत्रकार बृजेश उपाध्याय, इंदिरापति पाण्डेय, मुन्ना पाण्डेय, मंचला, सत्यम, आशीष शुक्ला, राजू, आदर्श आदि मौजूद रहे।

*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ