नया सवेरा नेटवर्क
गोरखपुर। यात्रियों की हो रही भीड़ को देखते हुए 05053/05054 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल का संचलन 2 नवंबर को गोरखपुर से और 3 नवंबर को बांद्रा टर्मिनस से एक फेरे के लिए किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है।
05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 2 नवंबर को गोरखपुर से सुबह 04.10 प्रस्थान कर दूसरे दिन शाम 4 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में 05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 3 नवंबर को बांद्रा टर्मिनस से शाम 7.25 प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 6.25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 21 कोच लगाए जाएंगे।
0 टिप्पणियाँ