भाजपा सांसद मनोज तिवारी की बहन का निधन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। भोजपुरी गायक-अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी की इकलौती बहन माया चौबे का गुरुवार को निधन हो गया। बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने मनोज तिवारी दिल्ली से बनारस पहुंचे। वह सामने घाट स्थित बहन के आवास पहुंचे।
इकलौती बहन की अचानक मृत्यु से हतप्रभ मनोज कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं दिखे। उनकी बहन माया चौबे को गुरुवार की भोर में अचानक हृदयाघात हुआ। जब तब परिजन अस्पताल लेकर पहुंचते उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी अवस्था 56 वर्ष थी। वह पांच भाई बहनों में तीसरे नंबर पर थीं।
उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पति कन्हैया चौबे ने दी। मनोज तिवारी के साथ ही उनके सबसे बड़े भाई साधु शरण तिवारी, दूसरे नंबर के दुर्गाशंकर तिवारी और छोटे भाई अशोक तिवारी ने भी इकलौती बहन के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। अंतिम यात्रा में कृष्णा चौबे, डॉ अशोक राय, कन्हैया दुबे केडी, गुलशन कपूर, प्रभुनाथ राय, बंटी सोनकर, आनंद बारी, विशाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में कलाकार, साहित्यकार और शुभचिंतक मौजूद रहे।
![]() |
Ad |
Ad |
![]() |
Ad |