नगर निगम चौकी प्रभारी समेत 9 पुलिस कर्मचारी निलंबित | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। सिगरा के जयप्रकाश नगर कॉलोनी में भाजपा नेता पशुपतिनाथ सिंह की हत्या के मामले में पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने गुरुवार को नगर निगम चौकी के सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इनमें चौकी प्रभारी नीरज ओझा, दरोगा ललित पाण्डेय, हेड कांस्टेबल देवी यादव, अनूप राय, मोहन कुमार, कांस्टेबल रामअवतार, नितिन, सुधांशु और दिनेश शामिल हैं। चौकी का प्रभार सब इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह को दिया गया है।

पुलिस ने भाजपा नेता के छोटे बेटे राजन की तहरीर पर 17 आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर, पांच को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों में छित्तूपुर निवासी नंदू सरोज, अभिषेक, अनूप सरोज, दिनेश पाल और सूरज शामिल है। आरोपितों से पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस की पांच टीमें दबिश दे रही है। मामले में पुलिस कमिश्नरेट को शासन और डीजीपी की ओर से सख्त कार्रवाई के निर्देश मिले हैं।

पशुपति नाथ सिंह के बेटे की तहरीर पर 17 आरोपितों पर मुकदमा दर्ज करके पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें दबिश दे रही है। वहीं लापरवाही में नगर निगम चौकी प्रभारी समेत नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। जांच के बाद उनपर विभागीय कार्रवाई होगी।

  • क्या है मामला

सिगरा थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नगर में मनबढ़ों भाजपा नेता पशुपति सिंह (68) की बदमाशों ने बुधवार रात लाठी-डंडे व रॉड से पीटकर हत्या कर दी थी। पिता को बचाने पहुंचे बेटे को भी हमलावरों ने घायल कर दिया था। मुहल्ले के तिराहे पर भाजपा नेता के कटरे में शराब की दुकान है। रात में मुफ्त की शराब के लिए कुछ मनबढ़ सेल्समैन से विवाद कर रहे थे। भाजपा नेता ने उन्हें मौके से भगा दिया। इसके बाद मनबढ़ों ने समूह में आकर पशुपतिनाथ सिंह पर लाठी-डंडे व रॉड से हमला कर दिया। बचाने पहुंचे उनके छोटे बेटे राजन को भी उन्होंने नहीं बख्शा। घटना की जानकारी पर पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश, अपर पुलिस आयुक्त संतोष सिंह सहित पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया था।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ