अकबर आब्दी बने सीजीआरएफ के सदस्य | #NayaSaveraNetwork

अकबर आब्दी बने सीजीआरएफ के सदस्य  | #NayaSaveraNetwork

फाइल फोटो अकबर आब्दी।




नया सवेरा नेटवर्क

दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता को किया मनोनीत

इलेक्ट्रिक सिटी रेगुलेरिटी कमीशन के लीगल सदस्य बनाये गये

जौनपुर। जि़ले के अकबर अली आब्दी सीनियर एडवोकेट (सुप्रीम कोर्ट) को दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक सिटी रेगुलेरिटी कमीशन का (लीगल) सदस्य मनोनीत किया है। जनपद के जफराबाद थाना क्षेत्र के मुहल्ला नासही निवासी अकबर अली आब्दी एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट को दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक सिटी रेगुलेरिटी कमीशन नई दिल्ली का (लीगल) सदस्य मनोनीत किया है। उनकी इस नियुक्ति से जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। गौरतलब है जफराबाद के मोहल्ला नासही निवासी के रहने वाले अकबर अली आब्दी ने रजा दाऊद मोहसिन शिया इंटर कॉलेज से वर्ष1988 में  इंटरमीडिएट शिक्षा ग्रहण करने के बाद 1991 अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से  व 1994 में एलएलबी की डिग्री हासिल किया था। 1995 से वे दिल्ली सुप्रीम कोर्ट कोर्ट में बतौर अधिवक्ता प्रैक्टिस करते चले आ रहे हैं। मेरठ के हाशिमपुर दंगे में बेगुनाह लोगों के खून बहाने वाले 30 से ज्यादा पुलिस कर्मियों को वे सज़ा भी दिला चुके है। उनकी पत्नी श्रीमती शाजि़या नज़र ज़ैदी  बतौर (जज) एडीजे बागपत में तैनात हैं। उनका ननिहाल नगर के बाज़रभुआ पानदरीबा मीरघर में है। उनकी इस नियुक्ति से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़, सामाजिक कार्यकर्ता शाकिर रज़ा, पत्रकार सैयद हसनैन कमर ''दीपू'' भाजपा नेता शम्सी आज़ाद, कांग्रेस नेता आजम ज़ैदी, सैयद फैजान आब्दी सहित अन्य लोगो ने उनको बधाई दी है।


*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ