नया सवेरा नेटवर्क
बरसठी,जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के हंसिया गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। सुबह देर तक न उठने पर पत्नी जगाने पहुँची तो बंद दरवाजा नही खुला। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो वह फांसी के फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी 38 वर्षीय रमेश बिंद सोमवार की रात अपने पत्नी बच्चों के साथ भोजन करके घर के बगल कमरे में सोने के लिये चला गया। सुबह देर तक जब रमेश नही उठा तो पत्नी विमला जगाने गई तो अंदर से दरवाजा बंद था। अनहोनी की आशंका पर परिवार व गांव वाले दरवाजा तोड़कर अंदर गये तो देखा कि कमरे में लगी लकड़ी से रु माल के सहारे फांसी के फंदे पर वह लटक रहा था। यह देख परिजनों के होश उड़ गये। बताया जा रहा कि, मृतक मजदूरी करता था, उसकी आर्थिक स्थित अच्छी नही थी। उसके पास दो लड़के व दो लड़की है, अभी किसी की शादी नही हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इस बाबत थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
|
Ad |
|
Ad
|
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ