त्योहारों पर पुलिस प्रशासन हमेशा अलर्ट रहता है:आईजी | #NayaSaveraNetwork

त्योहारों पर पुलिस प्रशासन हमेशा अलर्ट रहता है:आईजी | #NayaSaveraNetwork

अटाला मस्जिद का निरीक्षण करते आईजी।




नया सवेरा नेटवर्क

अटाला मस्जिद सहित अन्य स्थानों का आईजी ने किया निरीक्षण

जौनपुर। शनिवार को वाराणसी रेंज के आईजी के सत्यनारायण ने नगर के अटाला मस्जिद सहित कई मुस्लिम बाहुल्य इलाकों का दौरा कर अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गौरतलब है कि पंडित जी का ऐतिहासिक भरत मिलाप और जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व होने से प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खासा सतर्क नजर आ रहा है। हालांकि मरकज़ी सीरत कमेटी ने अपने जुलूस को 10 अक्टूबर को निकालने का फैसला लिया है। बावजूद इसके कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए आईजी जोन वाराणसी खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। उन्होंने बताया कि पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल आपसी सद्भाव के साथ लोगों के बीच में मौजूद रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन त्योहारों को देखते हुए खासतौर पर अलर्ट है। किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जायेगा। यदि कोई भी व्यक्ति कानून हाथ में लेता है तो उसके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर एसएसपी अजय कुमार साहनी, एसपी सिटी डॉ.संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ