|
छात्रा को पुरस्कार देते मुख्य अतिथि। |
नया सवेरा नेटवर्क
बरसठी,जौनपुर। क्षेत्र के हरिपुर गांव स्तिथ एमकेएस पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि समाजसेवी दिनेश तिवारी ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को नया रूप देते है। हमे समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रधानाचार्य परिषद डॉ रामआसरे तिवारी ने किया। कार्यक्रम में छात्रों को पुरस्कार वितरित कर उज्जवल भविष्य की कामना किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य बसंतलाल पटेल, हेमराज मिश्रा, बीडीसी शुभम तिवारी, शिक्षक अरविंद दुबे आदि लोग मौजूद रहे है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रामआसरे सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत मे प्रबंधक रत्नेश शुक्ला ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
|
Ad
|
|
Ad |
|
Ad
|
0 टिप्पणियाँ