5.77 करोड़ डॉलर में नीलाम हुआ गुलाबी हीरा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

हांगकांग में एक दुर्लभ गुलाबी हीरे की सात अक्टूबर को 5.77 करोड़ अमरीकी डॉलर में नीलामी हुई। नीलामी में बिकने वाले इस हीरे ने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए नीलामी में प्रति कैरेट सबसे अधिक कीमत का विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। सूथबे, हांगकांग की ओर से नीलाम किए गए 11.15 कैरेट के विलियमसन पिंक स्टार ने प्रति कैरेट 52 लाख डॉलर की कमाई की जो 2015 में नीलाम हुए नीले हीरे के पिछले रिकॉर्ड 40 लाख डॉलर प्रति कैरेट से अधिक थी। सूथबे ने बताया कि खरीदार संयुक्त राज्य अमेरिका में एक निजी संग्रहकर्ता है।

विलियमसन पिंक स्टार का नाम दो पौराणिक गुलाबी हीरों से लिया गया है। इनमें पहला 23.60 कैरेट का विलियमसन हीरा है जो 1947 में दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को शादी में तोहफे के रूप में मिला था, जबकि दूसरा 59.60 कैरेट का पिंक स्टार हीरा है जो 2017 में नीलामी में रिकॉर्ड 7.12 करोड़डॉलर में बिका था।

विलियमसन पिंक स्टार, नीलामी में आने वाला दूसरा सबसे बड़ा गुलाबी हीरा है। यह और महारानी एलिजाबेथ का हीरा दोनों ही तंजानिया में विलियमसन खदान से आए थे। यह खदान गुलाबी हीरे के लिए प्रसिद्ध है, जो रंगीन हीरों में सबसे दुर्लभ और सबसे मूल्यवान हैं। ‘77 डायमंड्स’ के प्रबंध निदेशक टोबियास कोरमाइंड ने कहा,“यह एक आश्चर्यजनक परिणाम है...।


*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad

*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ