रैपिड सर्वे पर भड़के पार्षद, आईं 34 आपत्तियां | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। नगर निगम में परिसीमन के बाद रैपिड सर्वे की रिपोर्ट पर मौजूदा व पूर्व पार्षद भड़के हुए हैं। नगर निगम में शनिवार को शाम तक पार्षदों का जमावड़ा लगा रहा। देर शाम तक अंतिम दिन 34 आपत्तियां सर्वे को लेकर आई हैं। पार्षदों का आरोप है कि सर्वेक्षण सही नहीं किया गया। वार्डों के परिसीमन को आधार बनाकर जो नाम हटने थे वे भी नहीं हटे।

उदाहरण के तौर पर मालवीय नगर वार्ड संख्या 10 वर्तमान में 21 नम्बर है। 2017 के अनुसार इस वार्ड में पिछड़े वर्ग के परिवारों की संख्या 917 और व्यक्तियों की संख्या 4453 थी। अब परिवारों की संख्या 1870 और व्यक्तियों की संख्या 2583 हो गई है। डालीगंज निरालानगर वार्ड संख्या 32 वर्तमान में 47 नम्बर पर है। यहां पिछले वर्ग परिवारों की संख्या पहले 1323 और व्यक्तियों की 17421 थी। अब परिवारों की संख्या 1660 और व्यक्तियों की घटकर 7262 हो गई है। फैजुल्लागंज वार्ड तृतीय वर्तमान में संख्या 73 पर है। 

यहां परिवारों की संख्या 1289 और व्यक्तियों की 6114 थी। परिवारों की संख्या एक घटी और व्यक्तियों की 2552 घट गई। इसी तरह शंकरपुरवा, लोहिया नगर, मनकामेश्वर, जानकीपुरम प्रथम वार्ड में भी घालमेल दिख रहा है। जानकीविहार, जानकीपुरम से राम भवन मिश्र ने आपत्ति जताते हुए कई सवाल उठाए हैं। पार्षद मोनू कनौजिया ने सवाल उठाया कि वार्ड संख्या 24 सआदतगंज में 2017 में आबादी 30 135 थी।

इसमें पिछड़ा वर्ग 7104 थे। मौजूदा समय आबादी 26 हजार 252 और पिछड़ा वर्ग 6920 है। आबादी सही ढंग से नहीं घटाई गई। लाला लाजपतराय वार्ड से शोभा स्वर्णकार के अनुसार 2011 में जनसंख्या नौ हजार के आसपास थी। 2017 में 5100 और अब 3085 कर दी गई। पार्षद दिलीप श्रीवास्तव के अनुसार परिसीमन अभी पूरी तरह तय नहीं हुआ और मतदाता सूची पर काम शुरू हो गया। परिसीमन के हिसाब से जो नाम हटने थे वे तक नहीं हटाए गए।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ