छठ पर्व की तैयारी जोरों पर, पहला अघ्र्य 30 को | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

जिला व पुलिस प्रशासन ने घाटों पर की चाकचौबंद व्यवस्था

जौनपुर। भगवान सूर्य की उपासना का पर्व डाला छठ मनाने की तैयारी जोरों पर चल रही है। शनिवार को ओलंदगंज सहित आस पास की बाजारों में पर्व से संबंंधित सामानों व फल जमकर खरीदारी हुई। नहाय खाय के साथ सूर्य उपासना का पर्व शुरू हो गया है। व्रती महिलाएं रविवार को व्रत रखकर विधि विधान से डूबते सूर्य को पहला अघ्र्य  देगीं और सोमवार को उगते सूर्य को दूसरा अघ्र्य देकर पर्व का समापन करेगीं। बताते चलें कि यह पर्व बहुत ही कठिन होता है और काफी साफ सफाई के साथ किया जाता है। व्रती महिलाओं के घरों के परिजन गोमती नदी के किनारे एवं तालाबों के किनारे वेदी बनाने का काम शुरू कर दिये हैं। रविवार को इसी वेदी पर विधि विधान से पूजा पाठ करने के बाद भगवान सूर्य को अघ्र्य दिया जायेगा। गौरतलब हो कि परिवार की सुख समृद्धि तथा कष्टों के निवारण के लिए यह व्रत किया जाता है। उधर नगरपालिका परिषद एवं जिला प्रशासन भी व्रती महिलाओं के सुख सुविधाओं का पूरा ख्याल रख रहा है। गोमती नदी में पानी का बहाव अधिक होने के कारण अघ्र्य देने वाली महिलाएं गहरे पानी में न जाएं इसके मद्देनजर रस्सी बांधी गई है और प्रशासन ने व्रती महिलाओं और इस पर्व में भाग लेने वालों को आगाह किया है कि गहरे पानी में न जाएं इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी चाक चौबंद व्यवस्था की है। यातायात व्यवस्था भी बेहतर रखने की रणनीति बनाई गई है क्योंकि जब घाटों पर भीड़ बढ़ती है तो यातायात व्यवस्था भी चरमरा जाती है। 

*समस्त जनपद वासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं - ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता व चेयरमैन - श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट - #NayaSaveraNetwork*
Ad


*आचार्य बलदेव ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस | मॉडर्न विंग्स पब्लिक स्कूल, कोपा पतरहीं, जौनपुर एवं मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं - #NayaSaveraNetwork*
Ad



*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ