19 वर्षीय युवती का शव कूंए में मिला | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

सुजानगंज,जौनपुर। क्षेत्र के नगौली ग्रामसभा निवासी काजोल 19 वर्ष पुत्री लालजी पटेल का शव रविवार को घर से तकरीबन 300 मीटर की दूरी पर एक कूंए में पाया गया। परिजनों ने हत्या होने की आशंका जताई है। घटनास्थल के बगल गन्ने के खेत से दुपट्टा एवं हसिया बरामद हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त ग्राम सभा निवासी लालजी पटेल की पांच पुत्री दो पुत्र मे चौथे नम्बर की पुत्री काजोल शुक्रवार को सुबह घर से घास काटने के लिए निकली थी लेकिन काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर  परिजनों को चिंता होने लगी और वे पड़ोस मे रहने वाले कुछ लोगों को साथ लेकर आस पास खोज बीन किए पर कहीं पता नहीं चल सका। तत्पश्चात परिजनों ने शनिवार के दिन लापता होने की सूचना लिखित रु प से थाने पर देते हुए एक युवक के ऊपर आरोप लगाया कि हमारे लड़की से फोन पर बात करते हैं। परिजनों के अनुसार कुछ दिन पूर्व लड़की से बात करने वाले युवक को बार बार फोन न करने की सलाह देते हुए समझाया गया पर इन सबके बावजूद वह युवक मृतक युवती से फोन वार्ता करता रहा। थाना पुलिस द्वारा ग्रामीणों की मदद से कुएँ से शव निकलवाते हुये शव को थाने पर लाये तत्पश्चात शव को अंत परीक्षण करने हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी थाने पर मौजूद रहे। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया फोन करने वाला युवक हमारी गिरफ्त में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी तत्पश्चात अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*LIC HOME LOAN | LIC HOUSING FINANCE LTD. Vinod Kumar Yadav Authorised HLA Jaunpur Mob. No. +91-8726292670, 8707026018 email.: vinodyadav4jnp@gmail.com 4 Photo, Pan Card, Adhar Card, 3 Month Pay Slip, Letest 6 Month Bank Passbook, Form-16, Property Paper, Processing Fee+Service Tax Note: All types of Loan Available  | #NayaSaberaNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ