डेंगू बेकाबू होते ही अस्पतालों में बढ़ाए 180 बेड | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। जिले में डेंगू और वायरल बुखार से स्थिति दिनों दिन बिगड़ती ही जा रही है। अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड कम पड़ने लगे हैं। जिसके बाद सभी अस्पतालों में बेड बढ़ाए जा रहे हैं। तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय, कॉल्विन अस्पताल, स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल और कैंटोनमेंट बोर्ड हॉस्पिटल में पिछले एक सप्ताह के भीतर करीब 180 से भी अधिक बेड बढ़ाए गए हैं।
अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों में एक बड़ी संख्या एनएस-1 पॉजिटिव मरीजों की है। तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय और स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में एलाइजा पॉजिटिव वाले करीब 60 से अधिक मरीज भर्ती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अभी भी बड़ी संख्या में मरीजों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। लेकिन यह मरीज पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित हैं।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Ad |