त्योहार पर रोडवेज चलाएगा 160 अतिरिक्त बसें | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ देखते हुए रोडवेज के वाराणसी परिक्षेत्र के आठों डिपो से 160 अतिरिक्त बसें चलेंगी। इनमें सर्वाधिक 52 बसें गोरखपुर रूट पर चलेंगी। जरूरत के हिसाब से पहले से चल रहीं बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों की सहूलियत के लिए 24 से 30 अक्तूबर तक अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया है। इसके लिए वर्कशॉप में खड़ी ऑफ रोड बसें और कुछ अन्य बसों को व्यस्त रूटों पर चलाया जाएगा। इनमें गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर, शक्तिनगर, बैढ़न, गाजीपुर, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ जनपदों समेत गाजीपुर से नई दिल्ली के लिए एक और जौनपुर से दो बसों का संचालन शामिल है।

प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि वाराणसी से लखनऊ के लिए 31, बैढ़न के लिए 10 और कानपुर के लिए आठ बसें चलेंगी। इसके अलावा परिक्षेत्र के जौनपुर, सोनभद्र, विंध्यनगर, गाजीपुर आदि डिपो से भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि बहुत जरूरी होने पर ही ड्राइवर-कंडक्टरों को अवकाश दिया जाएगा। साथ ही दीपावली प्रोत्साहन योजना के तहत नियमित और संविदा चालकों एवं परिचालकों को रोज 400 रुपये बतौर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

*अक्षरा न्यूज सर्विस (Akshara News Service) | ⭆ न्यूज पेपर डिजाइन ⭆ न्यूज पोर्टल अपडेट ⭆ विज्ञापन डिजाइन ⭆ सम्पर्क करें ⭆ Mo. 93240 74534 ⭆  Powered by - Naya Savera Network*
Ad


*प्रज्ञा फिलिंग स्टेशन जगदीशपुर, जौनपुर | शुद्ध तेल, सही माप, साथ में पाएं ढेरो उपहार | डीजल भरवायें, इनाम पाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 5000/- तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | ऑफर 1 अप्रैल 2022 से लागू | प्रथम पुरस्कार मारुति विटारा ब्रीजा | द्वितीय पुरस्कार मारुति वैगन आर | तृतीय पुरस्कार टॉयल एनफील्ड बुलेट | चतुर्थ पुरस्कार 2 पीस बाईक (2 व्यक्तिओं को) | पाँचवा पुरस्कार 2 पीस स्कूटी (2 व्यक्तिओं को) | 5 छठवाँ परस्कार पीस वाशिंग मशीन (5 व्यक्तिओं को) | सातवाँ पुरस्कार 50 मिक्सर (50 safe sifat) | आठवा पुरस्कार 50 डण्डक्शन चूल्हा (50 व्यक्तिओं को) | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 9984991000, 9792991000, 9984361313 | गोल्ड | जितना सोना उतना चांदी | ( जितना ग्राम सोना खरीदें उतना ग्राम चांदी मुफ्त पाएं) | डायमंड मेकिंग चार्जेस 100% Off | सदभावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर 9838545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ