BREAKING

Jaunpur News: हल्की बारिश में डूबीं शाहगंज की सड़कें, जलभराव से लोगों की बढ़ीं मुश्किलें

नया सवेरा नेटवर्क

शाहगंज, जौनपुर। नगर में हल्की बारिश होते ही नगर पालिका की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। थोड़ी देर की बारिश के बाद शहर की कई प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण कई स्थानों पर सड़कें तालाब जैसी नजर आईं।

रेलवे क्रॉसिंग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तक की सड़क पर गड्ढों में पानी भर जाने से मरीजों, तीमारदारों और स्कूली बच्चों को आवागमन में कठिनाई हुई। वहीं जेसीज चौराहे से दादर पुल तक जाने वाले मार्ग पर भी बारिश का पानी भरने से गड्ढे दिखाई नहीं दिए, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रही।

चुड़ी मोहल्ला स्थित सेठ पन्नालाल के घर के सामने की सड़क भी जलभराव और कीचड़ से प्रभावित रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। नगरवासियों ने जर्जर सड़कों के निर्माण और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सेंट थॉमस चौराहा आज भी स्पीड ब्रेकर का इंतजार, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर चिंता

बीआरपी इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


पब्लिक इंटर कॉलेज केराकत जौनपुर के प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीण सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें