BREAKING

Jaunpur News: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में दर्जी ट्रेड के प्रशिक्षण के लिए साक्षात्कार 19 और 20 अगस्त को

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना वर्ष 2026-27 के तहत जनपद में दर्जी ट्रेड में 10 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन स्कोर कार्ड के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए आवेदकों का साक्षात्कार 19 और 20 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।

डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्रीज ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए 15 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए गए हैं। अब आवेदनों के स्कोर कार्ड के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सभी आवेदकों को अपने मूल अभिलेखों के साथ कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, जौनपुर में साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा।

यह भी पढ़ें | जौनपुर में मुफ्त राशन वितरण की तारीख बढ़ी, अब 25 अगस्त तक मिलेगा खाद्यान्न

अभ्यर्थियों को शैक्षिक योग्यता, आयु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र के मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। साक्षात्कार 19 और 20 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। विभाग ने सभी संबंधित आवेदकों से निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।

माउंट लिटरा जी स्कूल के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


पूर्वांचल के वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें