BREAKING

Jaunpur News: नदौली-डेडुवाना मार्ग जर्जर, गिट्टी उखड़ने से राहगीर परेशान

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत। ग्राम सभा नदौली से डेडुवाना को जोड़ने वाली सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। जगह-जगह सड़क टूटने और गिट्टी उखड़ने के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद कई स्थानों पर पानी भर जाने से समस्या और गंभीर हो गई है।


यह मार्ग डेहरी, सरावां, तरियारी, परमानंदपुर, झमका, सूरतपुर, पेसारा, पलिया और अकबरपुर समेत कई गांवों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। ग्रामीण इसी रास्ते से केराकत बाजार पहुंचते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मामपुर में जलभराव से आधा दर्जन गांवों का आवागमन प्रभावित, ग्रामीणों में आक्रोश

इसी मार्ग पर मां गायत्री विद्यालय स्थित है। सड़क खराब होने के कारण विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के दौरान सड़क पर जमा पानी और उखड़ी गिट्टियों के बीच से गुजरना उनके लिए जोखिम भरा हो गया है।


मरम्मत की मांग


ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और आवागमन को सुचारु बनाने की मांग की है।

तिलकधारी सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर परिवार की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


बीआरपी इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें