Jaunpur News: चोरसंड वार्ड में दर्जनों मकानों तक सड़क और नाली की सुविधा नहीं, जलभराव से लोग परेशान
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के चोरसंड वार्ड नंबर-1 में नरेंद्रपुर रोड स्थित नोनारी कब्रिस्तान के सामने दर्जनों मकान बन गए हैं, लेकिन इन घरों तक पहुंचने के लिए अब तक उचित सड़क और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हो सकी है। इससे स्थानीय निवासियों को आवागमन के साथ-साथ जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से परेशानी और बढ़ जाती है। सड़क के अभाव में लोगों को घरों तक पहुंचने में दिक्कत होती है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण आसपास पानी जमा होने की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय निवासी लाइक अहमद, सफ्फू और फरहान अहमद समेत अन्य लोगों ने समस्या को लेकर वार्ड नंबर-1 की सभासद अनुपमा भारती और उनके प्रतिनिधि अमन कुमार से संपर्क किया। लोगों ने उनसे सड़क और नाली निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई कराने की मांग की।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बासापुर खेल मैदान के पास सड़क पर जलभराव, गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे राहगीर
इसके अलावा नगर पंचायत चेयरमैन सीतामणी और उनके प्रतिनिधि दिनेश कुमार सोनकर से भी समस्या के समाधान के लिए प्रस्ताव पारित कर सड़क एवं नाली निर्माण कराने की मांग की गई है।
स्थानीय निवासियों ने कहा कि क्षेत्र में आबादी बढ़ने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द सड़क और नाली का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |


.jpeg)
