BREAKING

Jaunpur News: पीयू में मनायी गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा कुलपति प्रो. वंदना सिंह के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शशिकांत यादव ने रोवर्स-रेंजर्स परिसर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने नेताजी के जीवन, संघर्ष, अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए कहा कि नेताजी का जीवन देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पीआरडी जवानों ने देखा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, 10 जवान सम्मानित

उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने अदम्य साहस और नेतृत्व से देशवासियों में स्वाधीनता की भावना को प्रबल किया। उनका जीवन त्याग, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है।

इस अवसर पर उत्कर्ष सिंह, आर्यन, संतोष, मुन्ना रावत सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने नेताजी के आदर्शों को आत्मसात करने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

व्यापार मंडल अपना दल एस के मंडल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


सखी फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


मैनेजमेंट गुरु डॉ. अनिल यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें