BREAKING

जौनपुर में गोमती का जलस्तर 7 फीट पहुंचा

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर में गोमती नदी का जलस्तर बढ़कर सात फीट तक पहुंच गया है। हालांकि खतरे का निशान 24 फीट निर्धारित है, इसलिए फिलहाल बाढ़ का कोई बड़ा खतरा नहीं है। बीते दो दिनों में जलस्तर बढ़ने से गोपी घाट स्थित गोमतेश्वर महादेव मंदिर की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले में निगरानी और नियंत्रण के लिए 58 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। सभी छह तहसीलों के 347 संभावित बाढ़ प्रभावित गांवों पर विशेष नजर रखी जा रही है। राहत कार्यों के लिए 42 गोताखोर और 146 नाविकों की व्यवस्था की गई है। एसडीएम को लगातार जलस्तर की निगरानी और तेज बारिश होने पर तत्काल रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल गोमती समेत जिले की पांचों नदियों की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शिल्वे कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल एवं श्री बजरंग पीजी कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस की धूम

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


जौनपुर के वरिष्ठ डॉक्टर हरिनाथ यादव  की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें