BREAKING

Jaunpur News: इजरी बाजार में ज्वेलर्स की दुकान में सेंधमारी, डेढ़ लाख के आभूषण चोरी

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के इजरी बाजार में चोरों ने एक ज्वेलर्स की दुकान में सेंध लगाकर करीब एक से डेढ़ लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी कर लिए। घटना का पता मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे कारोबारी को चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। सिरकोनी निवासी संतोष सेठ की इजरी बाजार में ज्वेलर्स की दुकान है। सुबह दुकान खोलने पहुंचे संतोष सेठ ने पीछे की ओर सेंध लगी देखी। दुकान के अंदर सामान देखने पर आभूषण गायब मिले। इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। संतोष सेठ के अनुसार, चोरी हुए आभूषणों की अनुमानित कीमत एक से डेढ़ लाख रुपये है। उन्होंने जलालपुर थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कारोबारी का आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शॉर्टसर्किट से बिजली गुल, सिद्दीकपुर चौराहे का बाजार रातभर अंधेरे में डूबा

जलालपुर थाना प्रभारी सतेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त हो गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।ज्वेलर्स की दुकान में सेंधमारी की घटना से इजरी बाजार के व्यापारियों में चिंता बढ़ गई है। व्यापारियों ने रात की गश्त पर सवाल उठाते हुए पुलिस से बाजार में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। व्यापारियों ने जल्द घटना का खुलासा कर चोरी गए आभूषण बरामद करने और रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें