Jaunpur News: आजादी के जश्न के बीच बुझ गया घर का चिराग, गड्ढे में मिला किशोर का शव
चेतन सिंह @ नया सवेरा
बरसठी, जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस पर जहां एक ओर पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल था, वहीं दूसरी ओर सिरौली गांव निवासी एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शनिवार शाम घर से निकले 16 वर्षीय किशोर की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब आठ बजे गड्ढे के किनारे उसके कपड़े मिले। इसके बाद पानी में खोजबीन की गई तो किशोर का शव बरामद हुआ। उक्त गांव निवासी कमलेश कुमार गौतम का पुत्र गोविंदा शनिवार शाम घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजन आसपास उसकी तलाश करने लगे। इसी दौरान गड्ढे के किनारे उसके कपड़े दिखाई दिए। परिजनों ने पानी में उतरकर खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद उसका शव बाहर निकाला जा सका। गोविंदा दो भाइयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई विक्रम उर्फ कल्लू है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: विराट बिरहा दंगल का मुकाबला
परिजनों के अनुसार गोविंदा की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं थी और वह अक्सर गांव में इधर-उधर घूमता रहता था। बताया कि कुछ दिन पहले उसने इसी गड्ढे में लड़कों को नहाते हुए देखा था। आशंका है कि वह भी नहाने के लिए गड्ढे में उतरा होगा और गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। पिता कमलेश कुमार मजदूरी करते हैं और करीब एक माह पहले रोजगार के लिए मुंबई गए थे। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही वह मुंबई से ट्रेन पकड़कर गांव के लिए रवाना हो गए है। इधर सूचना पर पहुचीं बरसठी पुलिस ने मौके पर घटना की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि पानी में डूबने से किशोर की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
.jpeg)
.jpeg)
